फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू 14 को करेगी मोतिगरपुर थाने का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर से सटे बहादुरपुर गांव में शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन (अंबावत) की बैठक हुई। पुलिसिया उत्पीड़न के विरोध में संगठन ने 14 जुलाई को मोतिगरपुर थाने का घेराव करने का निर्णय लिया। इसके लिए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में संगठन के वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष बाबा संदीप श्रीवास्तव ने आरोप लगाया कि जिले के किसानों की कहीं सुनवाई नहीं हो रही है। मोतिगरपुर थाने की पुलिस किसान नेताओं के साथ अच्छा सुलूक नहीं करती है।
उन्होंने कहा कि यदि मोतिगरपुर थाने की पुलिस की कार्यशैली में बदलाव नहीं आया तो 14 जुलाई को घेराव प्रदर्शन किया जाएगा।
घेराव प्रदर्शन की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को दी गई। इस मौके पर मोतिगरपुर ब्लॉक अध्यक्ष राम सुरेश यादव, जयसिंहपुर तहसील अध्यक्ष राजनारायण तिवारी, राम प्रसाद तिवारी, राम उदय वर्मा, राम प्रबंध तिवारी समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें