फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपी की गिरफ्तारी न होने से बढ़ा आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पखवारे भर पूर्व पिटाई से हुई प्रौढ़ की मौत का मामला तूल पकड़ रहा है। पिटाई में शामिल आरोपी की गिरफ्तारी न होने से कई संगठनों में रोष है। शुक्रवार को पांच संगठनों के पदाधिकारी आरोपी की गिरफ्तारी और दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाए जाने की मांग को लेकर एसपी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के घरहाखुर्द गांव निवासी खुर्शीद अहमद उर्फ पप्पू (55) की मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। पिछले 22 जून सिविल लाइन इलाके में स्थित पीडब्ल्यूडी में एक युवक ने खुर्शीद को बंधक बनाकर जमकर पीटा था।
खुर्शीद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक के भाई जहीर अहमद की तहरीर पर हिमांशु पांडेय निवासी पीडब्ल्यूडी कोतवाली नगर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन

पखवारे भर से ज्यादा का वक्त बीत जाने के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने से शुक्रवार को राष्ट्रीय पिछड़ा मोर्चा के बैनर तले कई संगठनों के लोग एसपी डॉ. विपिन कुमार मिश्र से मुलाकात की।
पदाधिकारियों ने एसपी से मांग किया कि घटना के दिन सीसीटीवी में कैद हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा बढ़ाई जाए। इस मौके पर बहुजन क्रांति मोर्चा, इंडियन लॉयंस एसोसिएशन, राष्ट्रीय मुस्लिम मोर्चा, बहुजन मुक्ति पार्टी के शिव कुमार विश्वकर्मा, हनुमान प्रसाद त्यागी, मौलाना रफी उल्लाह, प्रदीप गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें