फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंभुआ सीएचसी पर किसानों ने दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। लंभुआ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को किसान धरने पर बैठ गए। भारतीय किसान यूनियन हिंद गुट के जिलाध्यक्ष गिरीश पांडेय व उपाध्यक्ष मुन्नी वर्मा के नेतृत्व में सीएचसी के गेट पर धरना दिया गया। प्रदेश अध्यक्ष प्रभात कुमार सिंह ने कहा कि लंभुआ सीएचसी पर भ्रष्टाचार चरम पर है। जब तक उच्चाधिकारियों की ओर से समस्या का निस्तारण नहीं किया जाता है तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा। प्रदर्शन करने वालों में राजपति तिवारी, राजेंद्र यादव, अमित पांडेय, विपिन पांडेय, मुकेश सिंह, संतोष सिंह, विनोद श्रीवास्तव समेत अन्य कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें