फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: कबड्डी में भदैंया ने बल्दीराय ने को हराया

Sun, 07 Jan 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
पुलिस लाइन में शनिवार को जिला स्तरीय प्रतियोगिता में कबड्डी खेलते बच्चे। - संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। क्षेत्रीय युवा कल्याण विभाग व प्रादेशिक दल के संयुक्त तत्वावधान में पुलिस लाइन ग्राउंड में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं में शनिवार को खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। कबड्डी बालक वर्ग के सब जूनियर में भदैंया ने बल्दीराय को हराया। जूनियर वर्ग में कुड़वार ने लंभुआ को हराया। सीनियर बालक वर्ग की कबड्डी में भदैंया ने दूबेपुर को हराया।
विज्ञापन



कबड्डी बालिका वर्ग के सब जूनियर मेें जयसिंहपुर ने दूबेपुर को हराया। जूनियर वर्ग में जयसिंहपुर विजेता बनी। गोलाफेंक में कुंदन मौर्य प्रथम, पवन कुमार द्वितीय व अकरम तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक में कुंदन विजेता बने।

समापन कार्यक्रम में विजेताओं को भाजपा जिलाध्यक्ष आरए वर्मा व उपाध्यक्ष सुनील वर्मा ने प्रमाण पत्र प्रदान किए। निर्णायक मंडल में महेश यादव, ओम प्रकाश यादव, ननकू वर्मा, पंकज, आजाद, रनबहादुर सिंह, मुनेंद्र मिश्रा व राम तीरथपाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें