फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: प्रपन्नाचार्य समेत चार संत प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में आमंत्रित

Sun, 07 Jan 2024 12:46 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
वेदांती आश्रम पर स्वामी प्रपन्नाचार्य महाराज को आमंत्रण पत्र देते लोग। - संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अयोध्या में रामलला जब भव्य मंदिर में विराजेंगे, उस समय सुल्तानपुर के संतों की भी वहां मौजूदगी होगी। इसके लिए श्रीराम तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपतराय ने जिले के चार संतों को आमंत्रण भेजा है। पत्र के साथ एक विशेष कोड भी जारी किया गया है जिसके आधार पर ही अयोध्या में प्रवेश से लेकर अन्य सुविधाएं मिलेंगी। पत्र में संतों को 21 जनवरी तक पहुंच जाने का आग्रह किया गया है। शनिवार को अभियान के संयोजक सुशील ने प्रपन्नाचार्य महाराज को निमंत्रण पत्र सौंपा।
विज्ञापन



अयोध्या में 22 जनवरी को भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का महाउत्सव होने वाला है जिसे लेकर पूरे देश में उत्साह की लहर है। जिले में भी इसे लेकर व्यापक तैयारियां हो रही हैं और हर कोई इस महाआयोजन को देखने की लालसा रखता है।

पूरे विश्व से अतिथियों के आने के कारण बहुत चुनिंदा लोगों को ही कार्यक्रम में आमंत्रित किया जा रहा है। इस कड़ी में सुल्तानपुर जिले के प्रमुख संत कुशभवनपुर पीठाधीश्वर महंत भागवत भूषण बाल स्वामी श्री राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज को शनिवार को आमंत्रण पत्र दिया गया।
विज्ञापन


जिले में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव अभियान के संयोजक सुशील, संगठन मंत्री सत्येन और जिला सह मंत्री डॉ. शिव तिवारी ने गोलाघाट स्थित श्री वेदांती आश्रम वेद भवन में जाकर प्रपन्नाचार्य महाराज को पत्र सौंपकर अयोध्या आने का आग्रह किया।

जिले में इसके अलावा हुमकार दास जी महाराज, सौरभ जी महाराज और बंधुआ कला स्थित फतेहपुर संगत उदासीन आश्रम के महंत धर्मप्रकाश दास जी महाराज के लिए भी आमंत्रण पत्र पहुंच गया है। संतों में इस आमंत्रण को लेकर खुशी है। अभियान के संयोजक सुशील ने बताया कि सुरक्षा इंतजाम आदि कारणों से चुनिंदा लोग ही आमंत्रित हैं जिसमें सुल्तानपुर के इन प्रमुख संतों को बुलाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें