फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: रेल ट्रैक पर मिला सिर कटा शव, शिनाख्त नहीं

Sat, 15 Aug 2026 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
बंधुआकला। क्षेत्र के लखनऊ-वाराणसी रेलखंड पर बृहस्पतिवार रात बंधुआकला स्टेशन के पूर्वी छोर के पास ट्रैक पर एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला। प्रथम दृष्टया मामला ट्रेन की चपेट में आने का प्रतीत हो रहा है। स्पष्ट नहीं हो सका है कि मृतक ने आत्महत्या की या वह चलती ट्रेन से गिर गया।
विज्ञापन

रात करीब नौ बजे कुछ लोग शौच के लिए रेलवे ट्रैक की ओर गए थे। इसी दौरान उनकी नजर ट्रैक के बीच पड़े शव पर पड़ी। शव की हालत देखकर लोग सहम गए। बंधुआकला पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मृतक की उम्र 40 से 45 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार घटनास्थल जीआरपी के अधिकार क्षेत्र में आता है। जानकारी दे दी गई है। पुलिस मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि आसपास के थानों से गुमशुदा लोगों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। मृतक की पहचान होने के बाद ही घटना के कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें