फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बेगमपुरा छह, साकेत एक्सप्रेस साढ़े चार घंटे लेट

Mon, 06 May 2024 01:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस रविवार को तय समय से करीब छह घंटे लेट रही। वहीं साकेत अप एक्सप्रेस तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से रवाना की गई। गर्मी के समय में छह प्रमुख ट्रेनों के विलंब होने से दिनभर यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में रूट की प्रमुख ट्रेनों की लेटलतीफी यात्रियों को भारी पड़ने लगी है। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर बैठकर यात्रियों को ट्रेनों का इंतजार करना अखरने लगा है। लखनऊ से सियालदह को जाने वाली समर स्पेशल ट्रेन रविवार को तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई। जम्मूतवी-वाराणसी बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब छह घंटे लेट रही। देहरादून से हावड़ा तक जाने वाली उपासना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब एक घंटे की देरी से रवाना की गई।

वडाेदरा-मऊ डाउन स्पेशल ट्रेन तय समय से करीब तीन घंटे लेट रही। लोकमान्य तिलक से अयोध्या कैंट को जाने वाली साकेत अप एक्सप्रेस तय समय से करीब साढ़े चार घंटे की देरी से रवाना की गई। वहीं अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक साकेत अप सुपर फास्ट एक्सप्रेस तय समय से करीब डेढ़ घंटे लेट रही। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने रूट की प्रमुख ट्रेनों के लेट होने की पुष्टि करते हुए बताया कि परिचालन संबंधी कारणों के चलते ट्रेनें देरी से चल रही हैं।

उझानी में नीट का पेपर देकर बाहर निकलते छात्र और छात्राएं।संवाद

Next
AU ऐप में पढ़ें