कूरेभार के पटना चौराहे पर आयोजित निषाद पार्टी के महासम्मेलन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संजय कुम
कूरेभार। निषाद पार्टी की ओर से रविवार को पटना चौराहा के पास स्थित मैदान में सांविधानिक सुरक्षा अधिकार महासम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सम्मेलन में सुल्तानपुर समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने मछुआ समुदाय से जुड़े एससी निषाद आरक्षण के मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आरक्षण लागू कराने के लिए आर-पार की लड़ाई के लिए तैयार रहने का आह्वान किया। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने और सक्रियता के साथ जुटने की अपील की। पार्टी की ओर से बताया गया कि प्रदेश को 10 प्रांतों में विभाजित कर संगठनात्मक अभियान शुरू किया गया है।
कूरेभार में महासम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अगुवाई विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने की। सम्मेलन को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. अमित निषाद, राष्ट्रीय संयोजक प्रवीण निषाद और विधायक राज प्रसाद उपाध्याय समेत अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कूरेभार, धनपतगंज समेत आसपास के थानों की पुलिस तैनात रही।