फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो बीडीओ ने हड़पी बूथ बनवाने की धनराशि

Sun, 11 Oct 2015 12:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत निर्वाचन में बूथ बनवाने के लिए दिए गए पैसे से बूथ न बनवाकर दोनों खंड विकास अधिकारियों ने धनराशि को हड़प ली। डीएम के निरीक्षण में इसका खुलासा हुआ है। आदेश की अवहेलना एवं धनराशि हड़पे का मामला निर्वाचन जैसे कार्य में मिलने पर डीएम ने दोनों बीडीओ से स्पष्टीकरण मांगा है।
विज्ञापन



निर्वाचन कार्यालय के मुुताबिक पंचायत निर्वाचन के पहले चरण में खंड विकास अधिकारी कूरेभार को इटकौली में बूथ संख्या 197,198 एवं 199 को बनवाने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा धनराशि दी गई थी। इसी तरह बीडीओ जयसिंहपुर को प्राइमरी पाठशाला बरौंसा में बूथ संख्या 26,27 व 28 बनवाने के लिए धनराशि दी गई थी।

दोनों बीडीओ मतदान के लिए बूथ बनवाने के बजाय इस मद में मिली धनराशि को हड़प ली। शुक्रवार को निरीक्षण के लिए निकले डीएम जब बरौंसा व इटकौली पहुंचे तो उन्हें दोनों जगहों पर बूथ नहीं मिले। जानकारी करने पर पता चला कि  बूथ बनवाया ही नहीं गया। मजबूरन में बगल के बूथ पर वोट डलवाया गया।
विज्ञापन


निर्वाचन जैसे कार्य में घोर लापरवाही बरतने एवं धनराशि हड़पने के मामले में डीएम एस राजलिंगम ने दोनों बीडीओ से तीन दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही धनराशि वापस करने का निर्देश देते हुए अनुशानात्मक कार्रवाई का संकेत दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें