फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व एमएलसी के मामले में एसआई की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से गवाही

Sun, 29 Nov 2026 12:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य आरोपियों से जुड़े मामले में शुक्रवार को स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत में तत्कालीन उपनिरीक्षक ओम प्रकाश सिंह ने वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के जरिये गवाही दी। वह कानपुर पुलिस लाइन से अदालत में पेश हुए। उनकी गवाही पूरी हो गई। अदालत ने शेष अभियोजन साक्ष्य के लिए 30 नवंबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन

अमेठी जिले के गौरीगंज कोतवाली के तत्कालीन प्रभारी निरीक्षक राजकुमार पांडेय ने नौ अगस्त 2017 की घटना को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल, पूर्व एमएलसी दीपक सिंह, पूर्व विधायक राधेश्याम कनौजिया समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप था कि आरोपियों ने तहसील मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया और विधि विरुद्ध तरीके से मार्ग जाम किया। इस मामले की सुनवाई स्पेशल मजिस्ट्रेट की अदालत में चल रही है। अभियोजन पक्ष की ओर से साक्ष्य प्रस्तुत किए जा रहे हैं। शुक्रवार को तत्कालीन उपनिरीक्षक की गवाही पूरी होने के बाद अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 30 नवंबर की तारीख तय की है। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें