फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरही महोत्सव में हुआ भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन

Mon, 28 Aug 2017 10:12 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
धूमधाम से मनाया बरही महोत्सव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूरापुर (सुल्तानपुर)। भगवान श्रीकृष्ण बरही समारोह को लेकर कस्बे के विजेथुआ रोड पर रविवार को नाट्य मंचन किया गया। कार्यक्रम में पल्लवी नाट्य संस्था के कलाकारों ने मन भावन प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं का संगीतमयी प्रदर्शन किया गया। 
विज्ञापन



हर साल की तरह इस बार भी सूरापुर कस्बे में भगवान श्री कृष्ण भव्य बरही महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को कस्बा के समीप ही विजेथुआ रोड पर श्रद्धा पूजा समिति की ओर से भगवान श्रीकृष्ण का भव्य नाट्य मंचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पल्लवी नाट्य संस्था के कलाकारों ने भावपूर्ण नृत्य से सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत त्रिपाठी ने कहा कि हमें सदैव सत्य का साथ देना चाहिए।

इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार सिंह, उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रवीद्र त्रिपाठी, सीओ कादीपुर नवीना शुक्ला, प्रबंधक प्रेम प्रकाश जायसवाल व कन्हैयालाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें