फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारावफात पर रोशनी से नहाया शहर 

Mon, 12 Dec 2016 10:31 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
लोगों ने निकाला जुलूस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन पर सोमवार को जिले में ईद-ए-मिलादुन्नबी (बारावफात) का त्यौहार हर्षोल्लास से मनाया गया। बारावफात पर शहर रोशनी से नहा उठा। प्रमुख चौराहों से लेकर गलियों तक झिलमिल झालरों की चकाचौंध के बीच सजी मस्जिदों में लोगों ने इबादत की। 
विज्ञापन


शहर का डाकखाना चौराहा, गंदानाला रोड, बाधमंडी चौराहे से लेकर जमाल गेट और खैराबाद तक बल्लियों पर सजाई गई झालरों से शहर रोशनी से नहा उठा। चौकघंटा घर से लेकर सब्जी मंडी व शाहगंज चौराहे के बीच जगह-जगह भव्य सजावट की गई थी। रविवार की देर शाम से शुरू हुआ जश्न सोमवार की देर रात तक चलता रहा। जगह-जगह चौराहों पर डीजे की धूम पर लोग खुशियां मनाते देखे गए।

सोमवार की रात उत्साही युवकों ने तलवारबाजी, आग के गोले से तमाशा, लाठी-डंडे के करतब भी दिखाए। ईद-ए-मिलादुन्नबी के मौके पर लोगों ने एक दूसरे को बधाइयां दीं। उधर, लंभुआ, चांदा, कादीपुर, जयसिंहपुर, बरौंसा, गोसाईगंज, मोतिगरपुर, धनपतगंज, देहली बाजार, हनुमानगंज, हसनपुर, बंधुआकलां, सहाबागंज आदि इलाकों में भी बारावफात का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें