सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को होगा। 2080 अधिवक्ता खुर्शीद क्लब मैदान में बने पोलिंग बूथ पर अपने मताधिकार का प्रयाेग करेंगे। हाईकोर्ट के आदेश पर पहली बार चुनाव कराने की जिम्मेदारी न्यायपालिका को सौंपी गई है।
जिला जज सुनील कुमार की निगरानी में बुधवार सुबह 10 बजे से शहर के खुर्शीद क्लब सभागार में मतदान होगा। मंगलवार शाम 6 बजे तक चुनाव की तैयारियां पूरी कर ली गईं। मतदान प्रक्रिया सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होगी। बार एसोसिएशन के 58वें अध्यक्ष के साथ सचिव और कार्यकारिणी के अन्य पदों के लिए मतदान होगा। इससे पहले 57 अध्यक्ष निर्वाचित हो चुके हैं।-संवाद