फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बार एसोसिएशन चुनाव: 37 प्रत्याशियों ने दाखिल किए नामांकन पत्र

Sat, 18 Jul 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कादीपुर। बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के विभिन्न पदों के लिए शनिवार को कुल 37 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों के लिए उम्मीदवारों ने पर्चे भरे। सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी होगी। 25 जुलाई को चुनाव होगा।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए अशोक कुमार पांडेय, अजय प्रकाश वर्मा और जमुना प्रसाद मिश्र ने नामांकन किया। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए प्रकाश श्रीवास्तव, गिरधारी लाल और मनोज कुमार ने पर्चे भरे। मध्य उपाध्यक्ष पद के लिए संजय कुमार सिंह और रमाशंकर यादव ने नामांकन दाखिल किया। कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए कैलाश शंकर दुबे और श्रवण कुमार उपाध्याय ने अपनी दावेदारी पेश की। सचिव पद के लिए अजय कुमार मिश्र, शैलेश कुमार मिश्र, विकास सिंह और रवींद्र प्रजापति ने नामांकन पत्र दाखिल किए। कोषाध्यक्ष पद पर संजय कुमार ने नामांकन किया। सहसचिव कल्याण निधि के पद के लिए विकास कुमार सिंह और राकेश कुमार यादव ने नामांकन किया। सहसचिव प्रशासन के पद पर करुणेश पाठक ने पर्चा भरा।
सहसचिव पुस्तकालय के लिए राजेश कुमार तिवारी और हीरेंद्र कुमार वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारी के लिए आठ प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें विनोद कुमार यादव, इंद्रेश कुमार तिवारी, रंजीत सिंह, अरविंद कुमार श्रीवास्तव, जनार्दन प्रसाद मिश्र, अशोक मणि त्रिपाठी, विजय शंकर पांडेय और विजय बहादुर सिंह शामिल हैं। कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के लिए सात प्रत्याशियों ने नामांकन किया, जिनमें भूपेंद्र कुमार पाठक, तन्मय, रवि, विजय राज गौतम, सुनील कुमार दुबे, प्रवेश कुमार, नेहा श्रीवास्तव, अभिषेक कुमार पांडेय और विजय कुमार शुक्ला शामिल हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें