फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 31 को होगा बार एसोसिएशन का चुनाव, 24 को नामांकन

Thu, 20 Aug 2026 11:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। बार एसोसिएशन सुल्तानपुर के चुनाव का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को एल्डर्स कमेटी ने जारी कर दिया। इसके साथ ही अध्यक्ष समेत विभिन्न पदों के संभावित दावेदारों की सक्रियता तेज हो गई है। 31 अगस्त की सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। एक सितंबर को मतगणना कराई जाएगी, जबकि दो सितंबर को साधारण सभा की बैठक में चुनाव परिणाम की औपचारिक घोषणा होगी।
विज्ञापन

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन राजेंद्र प्रताप दुबे ने बृहस्पतिवार को बैठक में बताया कि शुक्रवार को दीवानी संघ भवन में मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 22 अगस्त को नामांकन पत्रों की बिक्री होगी और 24 अगस्त को नामांकन दाखिल किए जाएंगे। 25 अगस्त को सुबह 10 से 11 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच होगी। 11 से 12 बजे तक आपत्तियां दाखिल की जाएंगी।

दोपहर 12 से एक बजे तक आपत्तियों का निस्तारण और एक से दो बजे तक नामांकन पत्रों की वापसी होगी। वैध प्रत्याशियों की सूची प्रकाशित की जाएगी। 31 अगस्त को मतदान के बाद एक सितंबर को सुबह 10 बजे से अंतिम परिणाम आने तक मतगणना चलेगी। दो सितंबर को सुबह 11 बजे साधारण सभा की बैठक में चुनाव परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन

बैठक में एल्डर्स कमेटी के वरिष्ठ सदस्य एवं पूर्व अध्यक्ष शिवमंगल शुक्ल, प्रेमदत्त पाठक, सूर्य प्रसाद पांडेय, सुरेंद्रनाथ शुक्ल, पूर्व अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता अरविंद सिंह राजा, अखिलेश शुक्ल, अब्बास अहमद खान, सूर्यनाथ यादव, विजय तिवारी, मदन तिवारी, राकेश पांडेय, उदय प्रताप सिंह सहित कई अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें