500-1000 रुपये की नोट बंदी से जूझ रहे किसानों को राहत देने की केंद्र सरकार की घोषणा जिले में पहले ही दिन फेल हो गई। मोदी सरकार के किसानों को 25 हजार रुपये निकालने का आदेश की जानकारी पाकर अन्नदाता शुक्रवार को बैंक पहुंच गए।
कैशलेेस बैंकें किसानों की उम्मीद पर खरी नहीं उतर पाई। घंटों लाइन में लगने के बाद भी किसानों को निराशा हाथ लगी। कई बैंक शाखाओं पर किसानों को रुपया निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। ज्यादातर किसान बैंकों में रुपया नहीं होने और किसान क्रेडिट कार्ड पर रुपये भुगतान करने से मना करने पर किसान मायूस लौट आए।
बैंक में भीड़ होने से नहीं निकल पाया रुपया
जयसिंहपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम पांडेय का पुरवा मौजा गोसैसिंहपुर निवासी सत्यनारायण तिवारी का बड़ौदा उप्र ग्रामीण बैंक की बिरसिंहपुर शाखा में खाता है। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के 25 हजार रुपये निकालने के आदेश की जानकारी पर वे बैंक गए थे। बैंक में भीड़ अधिक होने से रुपया नहीं निकल पाया।