फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी बैंक शाखाओं में रही सर्वर की समस्या

Thu, 31 Aug 2017 09:58 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
खाताधारक परेशान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एसबीआई की मेन ब्रांच समेत अन्य कई शाखाओं में बृहस्पतिवार को भी सर्वर की समस्या बनी रही। इस वजह से बैकिंग कार्य प्रभावित हुआ। करीब दो से तीन घंटे तक बैंक ब्रांचों में सर्वर की समस्या बनी रही। इस वजह से दूसरे दिन भी खाताधारकों को धन की जमा और निकासी में परेशानी हुई। 
विज्ञापन



बुधवार को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की बस स्टेशन स्थित मेन ब्रांच का सर्वर अचानक खराब हो गया था। कंप्यूटरों पर बैकिंग एप्स का संचालन प्रभावित होने से लोगों के धन की जमा और निकासी नहीं हो सकी थी। बृहस्पतिवार को दूसरे दिन एसबीआई के साथ-साथ बैंक ऑफ बड़ौदा की भी कुछ शाखाओं में सर्वर की समस्या से खाताधारकों व बैंक कर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बैंक शाखाओं में दोपहर 12 बजे से तीन बजे तक तीन घंटे सर्वर की समस्या बनी रही।

इससे चेकों के क्लीयरिंग का कार्य प्रभावित रहा। इस बाबत स्टेट बैंक शाखा के मेन ब्रांच मैनेजर नितिन चतुर्वेदी ने बताया कि बुधवार को सर्वर की समस्या होने के कारण खाताधारकों की सुविधा के लिए मेन ब्रांच का संचालन शाम छह बजे तक किया गया था। फिलहाल बृहस्पतिवार को ज्यादा देर तक कामकाज नहीं प्रभावित हुआ। बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक विकास कुमार ने बताया कि वर्जन अपडेशन का काम लगभग पूरा है। सुबह कुछ देर तक सर्वर की समस्या रही। जो दोपहर बाद ठीक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें