फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: खटारा बसों पर रोक, बदसलूकी पर होगी कार्रवाई

Mon, 12 Oct 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
सुल्तानपुर रोडवेज बस स्टेशन। -संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। दुर्गापूजा और दशहरा पर यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने बसों के संचालन और यात्री सुविधाओं को लेकर सख्ती की है। बसों की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ उनकी भौतिक और यांत्रिक जांच कराई जाएगी। टूटे शीशे और फटी सीटों वाली बसें मार्ग पर नहीं चलेंगी। चालक-परिचालकों को वर्दी पहनने और यात्रियों से शिष्ट व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


निर्देशों के अनुसार, त्योहार के दौरान बसों के शत-प्रतिशत संचालन की तैयारी रखनी होगी। बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने, पेयजल और साफ प्रसाधनों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करनी होगी। प्रसाधनों के आसपास चूने का छिड़काव भी कराया जाएगा।

चालक-परिचालकों के साथ बस अड्डों पर तैनात कर्मचारियों को यात्रियों से सम्मानजनक व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं। रास्ते में मिलने वाले यात्रियों को सम्मानपूर्वक बस में बैठाने और गंतव्य तक पहुंचाने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


ड्यूटी के दौरान कर्मचारियों के लिए वर्दी पहनना अनिवार्य होगा। बसों में प्राथमिक उपचार पेटी उपलब्ध रखने और बस अड्डों पर उद्घोषणा यंत्र चालू रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।


-
सभी स्टेशनों से होकर गुजरेंगी बसें
सांसद, विधायक, अन्य जनप्रतिनिधियों और दिव्यांगजनों को यथासंभव आरक्षित सीट उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। बसों में प्रतिबंधित और ज्वलनशील वस्तुएं ले जाने पर रोक रहेगी। निर्धारित सीमा से अधिक घरेलू सामान नियमानुसार बुक कराकर ले जाना होगा। बसों का संचालन मार्ग में पड़ने वाले सभी बस स्टेशनों से होकर कराने के निर्देश भी दिए गए हैं।


मुख्यालय के निर्देश का होगा अनुपालन
त्योहार के दौरान यात्रियों को सुरक्षित और सुगम परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुख्यालय के निर्देशों का पालन कराया जाएगा। बसों की फिटनेस, साफ-सफाई और कर्मचारियों के व्यवहार पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन

-सुरेश चंद्र यादव, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें