फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम में जमा हुईं मतपेटियां

Sat, 17 Oct 2015 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत के तीसरे चरण का मतदान समाप्त होने के बाद बैलेट बॉक्स देर रात तक स्ट्रांग रूम में जमा होते रहे। मतपेटियां जमा करने को लेकर देर रात ब्लॉक मुख्यालयों पर गहमागहमी रही। अव्यवस्थाओं से मतदान कर्मी परेशान रहे। रात को मतदान कर्मी साधन के अभाव में काफी देर तक भटकते रहे।
विज्ञापन


पंचायत के तीसरे चरण का मतदान शाम को समाप्त होते ही मतपेटियों को स्ट्रांग रूम में जमा कराने को लेकर देर रात तक प्रक्रिया चलती रही। समय से बूथों पर वाहनों के नहीं पहुंचने से कई जगहों पर मतदान कर्मी काफी देर तक फंसे रहे। रात में स्ट्रांग रूम में भीड़ एकाएक बढ़ने से अफरा-तफरी रही।

अव्यवस्था से बैलेट बॉक्स जमा करने का कार्य देर रात तक चलता रहा। देर रात तक बैलेट बॉक्स जमा होने से करौंदीकलां और अखंडनगर ब्लॉक पर साधनों का टोटा पड़ गया। बड़ी संख्या में मतदान कर्मी अपने घर पहुंचने के लिए साधनों का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन


इसके बाद भी काफी संख्या में मतदान कर्मी साधन नहीं मिलने से अपने घर नहीं पहुंच सके। कर्मियों को अपने सगे संबंधियों के घर रात गुुजारनी पड़ी। रात में बैलेट बॉक्स जमा होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

दूसरे चरण का मतदान समाप्त होते ही स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बढ़ी दी गई है। चारों ब्लॉकों के बनाए गए स्ट्रांग रूम पर पुलिस व पीएसी लगा दी गई है। अखंडनगर, दोस्तपुर, कादीपुर व करौंदीकलां में स्ट्रांग रूम पर पुलिस व पीएसी तैनात है।

बैलेट बॉक्स जमा करने के बाद स्ट्रांग रूम को अधिकारियों की मौजूदगी में सील कर दिया गया है। अब सील एक नवंबर को संबधित अधिकारी की मौजूदगी में खोली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें