फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान के कई दिन बाद बूथ पर मिली मतपेटी, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मतदान के दस दिन बाद क्षेत्र के इसौली जूनियर हाईस्कूल के एक बूथ पर शुक्रवार को एक खाली मतपेटिका पाई गई। कक्ष में मतपेटिका रखे होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के साथ कई प्रत्याशी मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मतपेटिका को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मतपेटिका को पुरानी बता रही है।
विज्ञापन

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में इसौली जूनियर हाईस्कूल को मतदान केंद्र बनाया गया था। 19 अप्रैल को जिले के साथ ही इस मतदान केंद्र पर भी चुनाव कराया गया था। मतदान समाप्ति के 11 दिन बाद शुक्रवार की सुबह इसौली जूनियर हाईस्कूल के मतदान केंद्र के बूथ नंबर 17 के कक्ष मेें ग्रामीणों ने खिड़की से एक मतपेटिका देखी। बूथ पर मतपेटिका दिखने की सूचना जंगल में आग की तरह फैल गई। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में प्रत्याशी व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। प्रत्याशियों व ग्रामीणों ने मतदान में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बूथ पर मतपेटिका मिलने की सूचना ग्रामीणों से मिलते ही सीओ बल्दीराय व थानाध्यक्ष मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। सीओ ने विद्यालय के इंचार्ज रामधर यादव से जानकारी लेते हुए उनका बयान दर्ज किया। स्कूल की चाबी के संबंध में सीओ ने रसोइया से पूछताछ की। फिलहाल मामला संदिग्ध बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें