फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अपने स्थान पर दूसरे को परीक्षा दिलाने वाले आरोपी छात्र की जमानत अर्जी खारिज

Tue, 10 Nov 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधि की परीक्षा में अपने स्थान पर दूसरे युवक को बैठाकर परीक्षा दिलाने के आरोपी छात्र को अदालत से राहत नहीं मिली। शनिवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) चतुर्थ राकेश यादव की अदालत ने आरोपी रोहित सिंह की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन

अखंडनगर थाने में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार बीते 12 मई को एक स्थानीय विधि महाविद्यालय में छठे सेमेस्टर की परीक्षा चल रही थी। आरोप है कि लखनऊ के गुडंबा क्षेत्र निवासी छात्र रोहित सिंह ने अपने स्थान पर सिद्धार्थ सिंह नाम के युवक को परीक्षा देने के लिए भेजा था। परीक्षा केंद्र पर जांच के दौरान कर्मचारियों ने सिद्धार्थ को पकड़ लिया। इसके बाद रिपोर्ट दर्ज कराई गई।
पुलिस के मुताबिक पकड़े गए सिद्धार्थ ने पूछताछ में बताया था कि रोहित सिंह और रिंकू ने परीक्षा देने के लिए भेजा था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर रोहित सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जमानत अर्जी पर सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष ने अदालत में रोहित सिंह के खिलाफ दर्ज तीन प्राथमिकी की आपराधिक हिस्ट्री पेश की और जमानत दिए जाने का विरोध किया।
विज्ञापन

वहीं, बचाव पक्ष ने आरोपी पर लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए जमानत देने की मांग की। दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अदालत ने आरोपी की जमानत अर्जी खारिज कर दी।- संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें