फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: सराफा डकैती कांड में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज

Sat, 18 Jan 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सराफा डकैती कांड में जेल में निरुद्ध आरोपी की जमानत अर्जी शुक्रवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार ने खारिज कर दी है। मामले में मास्टरमाइंड विपिन सिंह समेत 10 आरोपी जेल में निरुद्ध हैं।
विज्ञापन


कोतवाली नगर के चौक ठठेरी बाजार में 28 अगस्त 2024 को भरतजी सोनी की दुकान में डकैतों ने दिनदहाड़े डकैती डाली थी। पीड़ित सराफा व्यवसायी भरतजी सोनी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती का मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में मास्टरमाइंड विपिन सिंह रायबरेली जेल में और उसका भाई विवेक सिंह व आरोपी विनय शुक्ल, अरविंद यादव, दुर्गेश प्रताप सिंह उर्फ लालजी, सचिन सिंह, पुष्पेंद्र, त्रिभुवन कोरी, अंकित यादव व अजय यादव अमहट स्थित जिला जेल में निरुद्ध है।
शुक्रवार को एडीजे प्रथम संतोष कुमार की कोर्ट में आरोपी अजय यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। कोर्ट ने दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद आरोपी अजय यादव की जमानत अर्जी खारिज कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें