फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाबा जनवारीनाथ का फूलों से अद्भुत शृंगार, भक्तों ने की पूजा

Wed, 23 Sep 2026 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जनवारीनाथ धाम में पूजा करते श्रद्धालु
विज्ञापन
लंभुआ। बाबा जनवारीनाथ धाम में सोमवार को सायंकालीन शृंगार आरती का आयोजन किया गया। इस दौरान शिवभक्तों ने बाबा जनवारीनाथ का फूलों से अद्भुत शृंगार किया। पूजन के बाद गर्भगृह में शिवलिंग और अरघे को सफेद फूल व बेलपत्र से सजाया गया। शिवभक्तों ने डेढ़ घंटे तक पूजा अर्चना की। पुरोहितों ने पूजन संपन्न कराया और प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

यह साप्ताहिक शृंगार आरती बाबा जनवारीनाथ धाम सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से हर सोमवार शाम को आयोजित होती है। मुख्य यजमान गौरवी बरनवाल ने सपरिवार पूजन में भाग लिया। दूध, दही और पंचामृत स्नान के बाद बाबा का सुंदर शृंगार किया गया। रवि शंकर शुक्ल के नेतृत्व में प्रमोद योगी, सौरभ मिश्र और आशीष मिश्र ने रुद्राष्टक व शिव आरती का पाठ किया। इस अवसर पर कृष्ण पाल सिंह, गया प्रसाद मिश्र, रणवीर सिंह, शिवम बरनवाल, लव सिंह, रमाशंकर मिश्र, सपना बरनवाल, डॉ. संतोष बरनवाल, संतराम तिवारी, संदीप गुप्त सहित तमाम शिवभक्त मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें