फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: बाबा बरुआदास पीजी कॉलेज बना विजेता

Fri, 14 Nov 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
कलान के उरेहा स्टेडियम में क्रिकेट खेलते ​खिलाड़ी।
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अखंडनगर के श्री विश्वनाथ पीजी कॉलेज कलान के उरेहा स्टेडियम में शुक्रवार को अंतर महाविद्यालीय क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे दिन बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज और अवध विश्वविद्यालय कैंपस की टीम ने प्रतियोगिता के अगले चरण में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला मैच साकेत पीजी कॉलेज अयोध्या और डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय कैंपस टीम के बीच हुआ। विवि कैंपस टीम ने सधी गेंदबाजी करते हुए साकेत पीजी कॉलेज की टीम को मात्र 132 रन पर समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए अवध विवि कैंपस की टीम के ओपनर बल्लेबाज विकास यादव 76 रन, 30 गेंद और सौरभ पाल 51 रन, 40 गेंद की आक्रामक बल्लेबाजी के बदौलत मात्र 12 ओवरों में बिना विकेट खोये यह मुकाबला आसानी से जीत लिया।
दूसरे मुकाबले में टॉस जीतकर बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज के कप्तान कृष्ण कुमार ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवरों में 9 विकेट खोकर 158 रनों का सम्मानजनक स्कोर खड़ा किया। 158 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए साकेत पीजी कॉलेज की टीम 16.5 ओवर में 124 रन ही बना सकी। इस प्रकार बाबा बरुआ दास पीजी कॉलेज की टीम ने यह मुकाबला 34 रनों से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें