फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धाओं के सम्मान में रोशन हुआ आजाद पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। अंकुरण फाउंडेशन की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति शनिवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर शहर स्थित आजाद पार्क में दीपोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष का दीपदान कोरोना योद्धाओं को समर्पित किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को अंकुरण फाउंडेशन की ओर से आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में पांच सौ दीप जलाए गए। संस्था की ओर से गोद लिए गए आजाद पार्क में संस्था के सदस्यों ने सभी कोरोना योद्धाओं को याद कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।
संस्था प्रबंधक संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि अंकुरण परिवार ने कोरोना योद्धाओं के साथ मिलकर इस महामारी में सेवा कार्य किया है। इस महामारी के दौरान अपने कर्तव्य का निर्वहन करने वाले सभी योद्धा धन्यवाद के पात्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें