फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुष पांडेय ने 98.60 प्रतिशत अंक के साथ किया टॉप

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीबीएसई बोर्ड के रिजल्ट में केएनआईसीई के आयुष पांडेय ने 98.60 फीसदी अंक के साथ जिले में टॉप किया है। दूसरे नंबर पर सेंट जेवियर्स स्कूल के छात्र उत्कर्ष सिंह को 98.00 फीसदी अंक मिले हैं।
विज्ञापन

तीसरे नंबर पर केंद्रीय विद्यालय अमहट के आकाश वर्मा, सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के छात्र उत्कर्ष श्रीवास्तव व श्रेया मिश्रा को 97.80 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। कुल सम्मिलित 2823 बच्चों में से 2619 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण हुए हैं। जिले का रिजल्ट 92.77 फीसदी रहा है।
सीबीएसई बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में परीक्षार्थियों को खूब अंक प्राप्त हुए हैं। जिले के करीब 300 स्टूडेंट्स ऐसे हैं, जिन्होंने 90.00 प्रतिशत से ऊपर अंक प्राप्त किया है। वही,ं 85 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त करने वालों की संख्या 500 से अधिक है।
विज्ञापन

कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन लालडिग्गी के छात्र आयुष पांडेय को सर्वाधिक 98.60 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। यहां परीक्षा में सम्मिलित 318 बच्चों में से 297 बच्चे परीक्षा में सफल रहे। सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेेंडरी स्कूल के उत्कर्ष पांडेय जिले में दूसरे स्थान पर रहे।
उत्कर्ष को 98.00 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ। यहां सम्मिलित 185 बच्चों में से 183 परीक्षा में सफल हुए हैं। केंद्रीय विद्यालय के आकाश वर्मा को 97.80 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। यहां पंजीकृत सभी 106 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उत्कर्ष श्रीवास्तव व श्रेया मिश्रा को समान रूप से 97.80 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है।
इस विद्यालय में सम्मिलित 610 में से 600 बच्चे परीक्षा में पास हुए हैं। महर्षि विद्या मंदिर अहिमाने की मान्या रावत को 97.00 फीसदी अंक मिले हैं। यहां सम्मिलित 176 में से 159 बच्चे सफल हुए हैं। कमला नेहरू इंस्टीट्यूट ऑफ चाइल्ड एजूकेशन करौंदिया के सम्मिलित 98 बच्चों में से 93 बच्चे सफल हुए हैं। यहां की शिखा सिंह को 96.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है।
सनबीम स्कूल के अनंत मिश्रा को 95.80 फीसदी अंक मिला है। यहां पंजीकृत सभी 29 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। अभिनव विद्यालय पन्ना टिकरी में सम्मिलित हुए 56 में से 55 स्टूडेंट्स पास हुए हैं। यहां की ममता यादव को सर्वाधिक 93.00 प्रतिशत अंक मिला है।
टाइनी टॉट्स पब्लिक स्कूल के मंगलम मिश्रा को 96.40 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। यहां सम्मिलित 214 में से 129 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। स्टेला मॉरिस कान्वेंट स्कूल की अनुष्का शेखर को 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है। यहां पंजीकृत सभी 176 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। एस कान्वेंट स्कूल सौरमऊ के छात्र आदित्य चौबे ने 90.00 फीसदी अंक के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की है।
यहां 52 में से 50 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। गोपाल पब्लिक स्कूल की स्मिता को 96.60 फीसदी अंक मिला है। यहां पंजीकृत सभी 132 बच्चे सफल हुए हैं। त्रिभुवन देवी एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के आयुष मिश्रा को 94.00 फीसदी अंक मिला है। आरएलएस कान्वेंट स्कूल शहाबुद्दीनपुर में सम्मिलित सभी 117 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं।
यहां की आस्था मिश्रा को सर्वाधिक 97.00 फीसदी अंक प्राप्त हुआ है। ताबिश पब्लिक स्कूल के 60 में से 59 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। यहां की मंतशा बानो को 89.40 फीसदी अंक प्राप्त हुए हैं। सूर्या एकेडमी में सम्मिलित हुए 110 में से 93 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। यहां की लक्ष्मी तिवारी को सर्वाधिक 86.20 प्रतिशत अंक मिला है।
सन इंटरनेशनल स्कूल की रिचा वर्मा को सर्वाधिक 93.00 प्रतिशत अंक हासिल हुआ है। यहां 279 में से सभी उत्तीर्ण हुए हैं। यूएमडीपीडी पब्लिक स्कूल बेहराभारी अखंडनगर में सभी 43 बच्चे उत्तीर्ण हुए हैं। यहां के अनिकेत तिवारी को सर्वाधिक 91.60 फीसदी अंक मिला है। शिवब्रत सिंह चिल्ड्रेन एकेडमी के पंजीकृत सभी 138 बच्चे सफल हुए हैं। यहां के 10 बच्चों को 90.00 प्रतिशत से अधिक अंक मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें