फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 2050 को ध्यान में रख तैयार होगी अयोध्या प्रतापगढ़ सिक्स लेन मार्ग

Sat, 28 Dec 2024 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जमीन का सर्वे करते कंपनी के कर्मचारी
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आने वाले 25 सालों को ध्यान में रखकर अध्योध्या प्रातपगढ़ सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया गया है। पीडब्ल्यूडी के राष्ट्रीय राजमार्ग खंड ने सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया है। विभाग का मानना कि इस डिजाइन पर मार्ग बनने से आवागमन करने में लोगों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

प्रतापगढ़ से अयोध्या तक करीब 93 किमी मार्ग पर सिक्स लेन बनाने के लिए एनएच ने नई डिजाइन का प्रस्ताव तैयार किया है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे की तर्ज पर गिट्टी व तारकोल से बनाया जाएगा। प्रस्ताव में विभाग ने मौजूदा समय में करीब 17 हजार वाहनों का आवागमन आंका है। हाईवे बनने के बाद वर्ष 2028 में वाहनों के आवागमन की संख्या करीब 22 हजार होने का अनुमान है। वर्ष 2050 में वाहनों की संख्या बढ़कर 65,536 हो जाने का अनुमान है।
विभाग ने प्रतापगढ़ से अयोध्या तक मौजूदा चालू हाईवे से करीब पांच किमी दूर सिक्स लेन का प्रस्ताव तैयार किया है। फोरलेन के दोनों बगल एक-एक सर्विस लेन को जोड़कर सिक्स लेन बनाया जाना है। सिक्स लेन पर पड़ने वाली नदी, नाला और सड़क पर ब्रिज, पुल बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन

शहर के किनारे से रिंग रोड भी प्रस्तावित है। शासन ने हरी झंडी देते हुए प्रस्ताव केंद्र के राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय को भेज दिया था। केंद्र सरकार ने एक कंपनी नामित कर प्रस्तावित मार्ग का सर्वे शुरू करा दिया है। प्रस्तावित हाईवे के निर्माण से शहर में जाम की समस्या पर अंकुश लगने के साथ ही आवागमन की सुविधा बढ़ जाएगी।
बॉक्स
प्रस्तावित हाईवे पर बनाए जाने वाले पुल व पुलिया
ओवरब्रिज- 3
बड़े पुल - 2
छोटे पुल- 20
पुलिया- 121
बस वे- 15
ट्रकों का ठहराव स्थल-3

पहले चरण का चल रहा सर्वे
लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता विकास कुमार ने बताया कि अयोध्या से सुल्तानपुर तक करीब 58 किमी मार्ग का पहले चरण में सर्वे चल रहा है। जल्द ही निर्माण की मंजूरी मिलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें