कूरेभार (सुल्तानपुर)। प्रयागराज और अयोध्या में उमड़े श्रद्धालुओं की वजह से पहले से ही जाम से जूझ रहे हाईवे पर बुधवार को राहत नहीं रही। अयोध्या के मिल्कीपुर में हो रहे विधानसभा उप चुनाव को लेकर जिले की सीमाएं सील होने से कूरेभार कस्बे में करीब सात घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। धनपतगंज व सेमरी बाजार की तरफ किया गया रूट डायवर्जन भी बेअसर रहा। इस बीच पुलिस और श्रद्धालुओं के बीच कहासुनी भी हुई।
बुधवार सुबह साढ़े छह बजे पुलिस ने प्रयागराज-अयोध्या मार्ग पर जिले की सीमा पर स्थित कूरेभार कस्बे के मुख्य चौराहे पर बैरिकेडिंग कर मुख्य मार्ग को बंद कर दिया। प्रयागराज से अयोध्या जा रहे श्रद्धालुओं के वाहनों का जमावड़ा लग गया। वाहनों की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने आनन फानन में वाहनों को धनपतगंज व सेमरी बाजार के रास्ते पर डायवर्ट कर दिया।
नतीजा यह हुआ कि इन दोनों मार्गों पर लंंबा जाम लग गया। पुलिस ने बीच-बीच में वाहनों को निकलवाकर जाम खुलवाया। दोपहर डेढ़ बजे करीब सात घंटे के बाद जाम खुल सका। श्रद्धालुओें की मुख्य चौराहे पर तैनात पुलिस कर्मियोें से कहासुनी हुई।
गैर प्रांत के श्रद्धालुओं ने बताया कि अयोध्या जिले की सीमा सील होने की जानकारी नहीं थी। कूरेभार थानाध्यक्ष शारदेंदु दुबे ने बताया कि करीब तीन बजे अयोध्या-प्रयागराज राजमार्ग पर आवागमन बहाल कर दिया गया।
श्रद्धालुओं से कहासुनी का वीडियो वायरल
कूरेभार कस्बे में मुख्य चौराहे पर तैनात थाने के एक सिपाही की श्रद्धालुओं से हुई झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में सिपाही श्रद्धालुओं से झगड़ा करता दिख रहा है। हालांंकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
लाइव
यात्रियों ने बयां की पीड़ा
स्थान- कूरेभार कस्बे के निकट
समय- दोपहर 1.15 बजे
दो घंटे तक करना पड़ा इंतजार
हम लोग प्रयागराज से स्नान कर लौटे हैं। हमें रामलला के दर्शन के लिए अयोध्या जाना है। यहां पुलिस नहीं जाने दे रही है। करीब दो घंटे से मार्ग खुलने का इंतजार कर रहे हैं।
- समीक्षा तिवारी, छत्तीसगढ़। फोटो संख्या- 28
इनसेट
जाम से हुई समस्या
हम कर्नाटक कलपुरी से आए हैं। प्रयागराज से संगम स्नान करके लौटे हैं। अब अयोध्या जा रहे हैं। जाम लगने से कुुछ समस्या हुई है। -राजेश, कर्नाटक। फोटो संख्या-29
इनसेट
भटकते रहे गैर प्रांत के श्रद्धालु
फोेटो संख्या-30
भदैंया (सुल्तानपुर)। अयोध्या-बाईपास व दोमुहां चौराहे पर बुधवार को वाहनों से पहुुंचे गैर प्रांत के अधिकतर श्रद्धालु परेशान रहे। कोतवाली देहात पुलिस ने दोमुहां, कामतागंज, हनुमानगंज व बाईपास के पास आवागमन रोका था। इस वजह से यहां भीषण जाम लगा रहा। जाम में फंसने से श्रद्धालुओं को दिक्कतें हुईं। प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि श्रद्धालुओं को बदले रास्ते से भेजा जा रहा है।