बुलेट एजेंसी पर गाड़ियां देखते ग्राहक।
- फोटो : बुलेट एजेंसी पर गाड़ियां देखते ग्राहक।
सुल्तानपुर। धनतेरस व दिवाली नजदीक आते ही ऑटोमोबाइल कारोबार गुलजार हो गया है। ऑटोमोबाइल शोरूम पर 10 से 12 गाड़ियों की बुकिंग प्रतिदिन हो रही है। इस बार बाइक की कीमतों में जीएसटी दर कम होने से ग्राहकों को 15 से 20 हजार रुपये तक की राहत मिल रही है।
व्यापारियों का कहना है कि कीमतों में आई इस गिरावट के चलते ग्राहक बड़ी संख्या में बुकिंग करा रहे हैं। एक बाइक शोरूम के संचालक सुधीर अग्रवाल ने बताया कि इस बार धनतेरस और दीपावली के लिए अभी से ही गाड़ियों की बुकिंग होने लगी है। इससे अनुमान लगाया जा रहा है पिछले वर्षों की तुलना में कारोबार बेहतर है। सरकार की ओर से इसी तरह टैक्स में राहत मिलती रही, तो आने वाले समय में व्यापार में और तेजी आ सकती है।
धनतेरस के लिए प्रतिदिन बुक हो रहीं 20-25 बुलेट
प्रतिदिन लगभग 20 से 25 बुलेट की बुकिंग लोग धनतेरस और दीपावली के लिए बुकिंग करा रहे हैं। साथ ही रोजाना 10 से 12 गाड़ी की डिलीवरी भी जा रही है। जीएसटी कम होने की वजह से लगभग 15 से 20 हजार रुपये दाम कम हुआ है। - मिर्जा सगीर बेग, बुलेट एजेंसी संचालक।
जीएसटी कम होने से गाड़ियों की बढ़ी बिक्री
प्रतिदिन करीब 25 से 30 गाड़ियों की बुकिंग धनतेरस और दीपावली के लिए बुक हो रही हैं। इसके अलावा रोजाना 12 से 15 गाड़ी की डिलीवरी भी जा रही है। जीएसटी कम होने की वजह से लगभग पांच से सात हजार रुपये दाम कम हुआ है। दाम कम होने के साथ ही कई ऑफर भी दिए जा रहे हैं। - दीपक जैन, हीरो एजेंसी संचालक।