फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: शौचालय की हजम धनराशि वापस दिलाने का ऑडियो वायरल

Tue, 28 Jan 2025 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
दूबेपुर (सुल्तानपुर)। दूबेपुर विकास खंड के उघड़पुर ग्राम पंचायत में एक लाभार्थी का बिना शौचालय बनवाए ही 12 हजार रुपये हजम कर लिया गया। शिकायत के बाद मामले को रफा-दफा करने के लिए शौचालय की राशि शिकायतकर्ता को वापस दिलाने की पेशकश का एडीओ पंचायत का ऑडियो वायरल हुआ है। वायरल ऑडियो सोशल मीडिया में सुर्खियों में बना है। हालांकि, अमर उजाला ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

गांव निवासी विजय बहादुर ने आरोप लगाते हुए शिकायत की है कि उसे शौचालय निर्माण के लिए 12 हजार रुपया आया था। तत्कालीन पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान ने बिना उसके शौचालय का निर्माण कराए ही पैसा निकाल लिया। शिकायत के बाद प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए डीपीआरओ ने एडीओ पंचायत को आरोपी पंचायत सचिव पर प्राथमिकी दर्ज करवाने का निर्देश दिया था। पता चला कि प्राथमिकी दर्ज करवाने के बजाय एडीओ पंचायत दिनेश सिंह शिकायतकर्ता को मैनेज करने में जुट गए। शिकायतकर्ता के मोबाइल फोन पर एडीओ पंचायत दिनेश सिंह की बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है।
जिला पंचायतराज अधिकारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि प्रकरण का संज्ञान लिया गया है। जांच के लिए टीम गठित की गई है। दोषी मिलने पर पंचायत सचिव के साथ एडीओ पंचायत पर भी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें