फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल होगी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा

Fri, 20 Nov 2015 10:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी के नाम पर गत वर्ष से शुरू हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा इस बार 22 नवंबर को होगी। परीक्षा की तैयारियां जोरों पर है। परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। जिन लोगों को प्रवेश नहीं मिले हैं, वे इंटरनेट के माध्यम से ऑनलाइन भी एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन



सुल्तानपुर में परीक्षा के लिए दो केंद्र बनाए गए हैं। पहला केंद्र कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान (केएनआईसीई) लालडिग्गी सुल्तानपुर एवं दूसरा सेंट जेवियर्स स्कूल महुअरिया सुल्तानपुर है। शुक्रवार को कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में प्रधानाचार्य आरबी श्रीवास्तव ने इस परीक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अमर उजाला का यह प्रयास निश्चित ही काबिल-ए-तारीफ है।

परीक्षा केंद्र पर सुबह 10 बजे से 11:30 बजे तक परीक्षा आयोजित की जाएगी। छात्र-छात्राओं को नौ बजे परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। कमला नेहरू बाल शिक्षण संस्थान में 759 अभ्यर्थियों की परीक्षा का आयोजन होना है जिसके लिए शुक्रवार से विद्यालय में तैयारियां जोरों पर हैं।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स में 600 अभ्यर्थियों का सेंटर

सुल्तानपुर। अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए सेंट जेवियर्स स्कूल में 600 अभ्यर्थियों का सेंटर बनाया गया है। 22 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए शुक्रवार से ही विद्यालय के शिक्षकों ने आयोजन के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। सेंट जेवियर्स स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. कमलापति ठाकुर ने परीक्षा से जुड़े शिक्षकों एवं कर्मियों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा के आयोजन में अभ्यर्थियों को कोई दिक्कत न हो, इसके लिए मास्टर सिटिंग प्लान एवं कक्षवार सिटिंग प्लान अनुक्रमांक के मुताबिक लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें