फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि विवाद में धारदार हथियार से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मोतिगरपुर (सुल्तानपुर)। कैथवारा गांव में भूमि विवाद में शनिवार को खेत की जोताई कर रहे प्रौढ़ पर विपक्षियों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख पुकार के बाद पहुंचे प्रौढ़ के परिवारीजनों ने बीच बचाव किया तो उन्हें भी मारकर घायल कर दिया गया। हमले में घायल चारों लोगों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के कैथवारा गांव निवासी राजेश वर्मा समाचार पत्र विक्रेता हैं। शनिवार को राजेश के पिता रामचंद्र वर्मा गांव में ट्रैक्टर से खेत की जोताई करा रहे थे। गांव के रामदौर यादव समेत अन्य लोग पहुंच गए और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। रामचंद्र की चीख पुकार सुनकर उन्हें बचाने पहुंचे राजेश वर्मा, राम नारायण वर्मा व संतोष वर्मा पर भी हमलावरों ने कुल्हाड़ी से प्रहार कर घायल कर दिया।
घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ राजकुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है, जहां से उन्हें रेफर किया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। घटना के पीछे भूमि विवाद का मामला बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें