फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: जिलाधिकारी की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश, थाईलैंड में संचालित हो रहा साइबर ठग का नंबर

Sat, 06 Jun 2026 08:05 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

सुल्तानपुर में जिलाधिकारी की फोटो लगाकर ठगी की कोशिश का मामला सामने आया है। साइबर ठग का नंबर थाईलैंड में संचालित हो रहा हैा। जिला प्रशासन ने  चेतावनी जारी की है। साथ ही लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
ठगी की कोशिश। (सांकेतिक) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सुल्तानपुर में जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह की फोटो का दुरुपयोग करके साइबर ठग लोगों से रुपये मांग रहा है। ठग ने डीएम की प्रोफाइल फोटो लगाकर फर्जी व्हाट्सएप बनाया है। साइबर ठग विभिन्न लोगों को संदेश भेजकर आपात स्थिति का हवाला देते हुए आर्थिक सहायता की मांग कर रहा है। जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिलाधिकारी या किसी भी सरकारी अधिकारी की ओर से इस प्रकार व्हाट्सएप संदेश भेजकर धनराशि नहीं मांगी जाती है। ऐसे किसी भी संदेश या कॉल पर विश्वास न करें और किसी भी स्थिति में रुपये न भेजें। प्रशासन के अनुसार जांच में पता चला है कि फर्जी नंबर थाईलैंड से संचालित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि यदि डीएम या किसी अन्य अधिकारी के नाम से किसी नए नंबर से धनराशि मांगने का संदेश प्राप्त हो तो उसे तुरंत फर्जी समझें। ऐसे नंबरों को ब्लॉक करने के साथ निकटतम साइबर थाने अथवा साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। प्रशासन ने लोगों से इस सूचना को अधिक से अधिक साझा करने की भी अपील की है, ताकि कोई भी व्यक्ति साइबर ठगी का शिकार न हो सके।
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक वृज नरायन सिंह के मुताबिक, किसी भी अधिकारी की फोटो लगे व्हाट्सएप से पैसा मांगा जाए तो तत्काल साइबर हेल्प डेस्क 1930 पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें