फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पुलिस टीम पर हमला, ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, वर्दी फाड़ी

Thu, 07 Aug 2025 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
जयसिंहपुर कोतवाली में मौजूद पुलिस टीम पर हमले के आरोपी।
विज्ञापन
जयसिंहपुर (सुल्तानपुर)। कारेबन गांव में मंगलवार को बीमा एजेंट के हत्या आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस टीम को ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश की गई। किसी तरह से पुलिस कर्मियों की जान बची, इसके बाद ट्रैक्टर पर सवार हत्या आरोपियों के करीबी रिश्तेदारों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया।
विज्ञापन

आरोपियों ने जयसिंहपुर कोतवाल की वर्दी फाड़ दी। इसी बीच वहां पहुंचे अन्य पुलिस कर्मियों ने हल्का बल प्रयोग करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सत्येंद्र कुमार सिंह मंगलवार सुबह गश्त पर थे। तभी पता चला कि कारेबन गांव में बीमा एजेंट चंदन शर्मा के हत्या आरोपियों के करीबी रिश्तेदार मौजूद हैं। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम कारेबन तिराहे पर पहुंची। वहां मुख्य मार्ग पर पुलिस ने एक ट्रैक्टर आता देखा। ट्रैक्टर पर चार व्यक्ति बैठे थे। आरोप है कि ट्रैक्टर के करीब पहुंचते ही उस पर सवार लोगों ने पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी देते हुए उन पर वाहन चढ़ाने की कोशिश की। किसी तरह जान बचाकर पुलिस कर्मी भागे।
विज्ञापन

ट्रैक्टर की टक्कर से पुलिस जीप का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस टीम ने उन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो आरोपी हाथापाई करने लगे। इसी हाथापाई में जयसिंहपुर कोतवाल की वर्दी फट गई। हमले में कुछ पुलिस कर्मियों को भी चोट लग गई। तभी उप निरीक्षक हीरालाल यादव भी टीम के साथ पहुंच गए। पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग करते हुए हमले में शामिल लोगों को पकड़ लिया।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान कृपाशंकर निवासी छोटकी सेमरी, महरुआ जिला अंबेडकर नगर, प्रदीप यादव, मनोज यादव निवासीगण कारेबन जयसिंहपुर और प्रेम कुमार निवासी बझना के रूप में हुई। पकड़े गए चारों आरोपियों ने बताया कि चंदन शर्मा की हत्या के आरोपी अमित, सचिन, पिंटू यादव निवासीगण बरौला, कूरेभार के रिश्तेदार हैं। सभी अमित व अन्य लोगों से मिलने जा रहे थे, तभी उनका पुलिस से सामना हो गया।
जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि ट्रैक्टर को जयसिंहपुर कोतवाली में खड़ा किया गया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। चारों को कोर्ट से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें