फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: ताइक्वांडो प्रतियोगिता में दिखाया दम

Thu, 07 Aug 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी।  
विज्ञापन
सुल्तानपुर। राजकीय इंटर कॉलेज के संयोजन में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को जनपद स्तरीय विद्यालयी बालक-बालिका ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। प्रतियोगिता का उद्घाटन राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मनोज कुमार तिवारी ने किया।
विज्ञापन


बालक वर्ग की प्रतियोगिता सब जूनियर, जूनियर व सीनियर व तीन वर्ग में हुई। बालिकाओं की प्रतियोगिता सब जूनियर व जूनियर वर्ग में संपन्न हुई। प्रतियोगिता में राजकीय इंटर कॉलेज, मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज, सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कॉलेज सिरवारा मार्ग और बेसिक के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

सीनियर बालक वर्ग में मधुसूदन विद्यालय इंटर कॉलेज के विनोद कुमार ने स्वर्ण पदक जीता। जूनियर वर्ग में भी मधुसूदन विद्यालय के पीयूष चंद्र शुक्ला एवं राजकीय इंटर कॉलेज के अक्स यादव ने स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। सब जूनियर में सरस्वती शिशु मंदिर के दिव्यांश ने स्वर्ण पदक हासिल किया।
विज्ञापन


समापन पर क्रीड़ा सचिव दिलीप सिंह एवं मंडलीय व्यायाम शिक्षक राहुल तिवारी ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर आयोजक जयप्रकाश यादव, सुरेश कुमार यादव, मुनेंद्र मिश्रा, मोहम्मद सईद, श्रद्धा सिंह व सारिका सिंह उपस्थित रहीं। जिला विद्यालय निरीक्षक सूर्य प्रकाश सिंह व सह जिला विद्यालय निरीक्षक जटाशंकर यादव ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें