फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सुल्तानपुर में कार सवार महिला सहायक विकास अधिकारी पर जानलेवा हमला, हाथ और पेट में लगी चोट

Mon, 31 May 2021 11:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर

सार

कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेकनगर मोहल्ले की रहने वाली गायत्री पांडेय पत्नी जय श्याम पांडेय मोतिगरपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (महिला/आईएसबी) के पद पर तैनात है। 
विज्ञापन
सहायक विकास अधिकारी पर हमला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुल्तानपुर के मोतिगरपुर ब्लॉक में तैनात महिला सहायक विकास अधिकारी की कार को बैंक जाते समय नकाबपोश हमलावरों ने रोककर हॉकी व डंडों से हमला कर दिया। हमले में सहायक विकास अधिकारी घायल हो गईं। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। 
विज्ञापन


सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए अधिकारी को सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। कोतवाली नगर क्षेत्र के विवेकनगर मोहल्ले की रहने वाली गायत्री पांडेय पत्नी जय श्याम पांडेय मोतिगरपुर ब्लॉक में सहायक विकास अधिकारी (महिला/आईएसबी) के पद पर तैनात है। 

तीन-चार महीने पूर्व गायत्री पांडेय को मोतिगरपुर में अलग-अलग ग्राम पंचायतों में निरस्त चल रही कोटे की दुकानों के आवंटन की नोडल अधिकारी बनाया गया था। इसमें मलिकपुर बखरा ग्राम पंचायत के कोटा आवंटन में कई बार जमकर हुए हंगामे के कारण बैठक स्थगित करनी पड़ी थी। 
विज्ञापन


पूर्व में पुलिस की मौजूदगी में कार्रवाई रजिस्टर फाड़ने के चलते कुछ युवकों के खिलाफ 151 की कार्रवाई भी की गई थीं। एडीओ गायत्री पांडेय का आरोप है कि उसी मामले को लेकर सोमवार दोपहर करीब ढाई बजे वे अपनी कार से कुड़वार थाने के बखतपुर निवासी ड्राइवर राजकरन यादव पुत्र राम सागर यादव के साथ आवश्यक कार्य से मोतिगरपुर बैंक जाने के लिए निकली थीं। 
विज्ञापन

जैसे ही मोतिगरपुर-गोसैसिंहपुर मार्ग पर पहुंचीं तभी सामने से चार-पांच लोगों ने गाड़ी रोकने का इशारा किया। ड्राइवर के गाड़ी धीमी करते ही सभी युवकों ने हॉकी-डंडों से गाड़ी पर हमला कर दिया। ड्राइवर को पीटा और गायत्री पांडेय को बाहर खींचने लगे, लेकिन गाड़ी के बाहर न निकलने पर हॉकी-डंडों से दाहिने हाथ पर मारने लगे। 

इसी बीच ड्राइवर ने गाड़ी बैक गियर में लेकर ब्लॉक की तरफ भागा। ब्लॉक कर्मियों ने तुरंत घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को देते हुए दोनों को सीएचसी मोतिगरपुर ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के गायत्री पांडेय को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। 

घटना की सूचना पर मोतिगरपुर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। सूचना के बाद डीडीओ डॉ. डीआर विश्वकर्मा सीएचसी पर पहुंचे। डीडीओ ने अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर जल्द हमलावरों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। प्रभारी थानाध्यक्ष मोतिगरपुर वीरेंद्र सोनकर ने बताया कि पांच अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत मिली है। मुकदमा दर्ज कर शीघ्र ही हमलावरों की गिरफ्तार किया जाएगा।

अधिकारियों व कर्मचारियों में घटना को लेकर भय
महिला अधिकारी पर जानलेवा हमले को लेकर ब्लॉक मुख्यालय पर तैनात अधिकारी और कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। बीडीओ मोतिगरपुर प्रमोद कुमार सिंह सहित सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा को लेकर डीडीओ से शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें