सुल्तानपुर। इस बार रंगों के त्योहार के एक दिन पहले से बैंक शाखाओं में अवकाश रहा। महीने के दूसरे दिन शनिवार का अवकाश होने के बाद रविवार को बैंक में साप्ताहिक बंदी रही। सोमवार को होली का अवकाश है।
तीन दिन तक लगातार बैंक शाखाएं बंद होने की वजह से लोगों को खासी दिक्कतें हुईं। होली के त्योहार को लेकर लोगों को पैसे की जरूरत थी लेकिन उन्हें निराश होना पड़ा। शहर के रोडवेज स्थित एसबीआई के दो में एक, एक्सिस बैंक, सेंट्रल बैंक, विजया बैंक, इलाहाबाद बैंक समेत अन्य एटीएम कैशलेस रहे। कुड़वार नाका स्थित पीएनबी, आईसीआईसीआई बैंक व अन्य एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिला।
रोडवेज स्थित एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक के एटीएम पर ही कैश रहा। इन एटीएम पर लोग कतार लगाकर धन की निकासी करते दिखाई दिए। शहरी व ग्रामीण क्षेत्र को मिलाकर 116 एटीएम में रविवार को 60 से अधिक एटीएम पर लोगों को कैश नहीं मिल सका।