फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन की छुट्टी में ही चरमराई एटीएम व्यवस्था

Sun, 15 Jan 2017 10:08 PM IST
Amarujala Bureau
विज्ञापन
एटीएम पर कतारें - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
लगातार दो दिनों के बैंक अवकाश के कारण एटीएम पर कैश की व्यवस्था चरमरा गई। दूसरे दिन रविवार को भी लोगों को धन निकासी के लिए परेशान होना पड़ा। ग्रामीण अंचल के एटीएम कैशलेस रहे। शहर में गिने-चुने एटीएम का ही संचालन हो सका।  
विज्ञापन


बैंक अवकाश के दूसरे दिन रविवार को भी एटीएम पर धन निकासी न होने से लोग परेशान रहे। शहरी क्षेत्र के कई एटीएम पर कैश नहीं लोड हो पाया था। कुछ एटीएम पर ही कैश मिला। इन एटीएम पर सिर्फ 2000 रुपये की करेंसी ही लोगों को मिली।

करेंसी जमा करने  वाली एजेंसियों की वैन रविवार को भी समय पर नहीं आई। दिन भर लोग धन निकासी के लिए इधर-उधर एटीएम के चक्कर काटते रहे। शहर के बस स्टेशन स्थित बॉब, एसबीआई, गोलाघाट  स्थित एक्सिस बैंक, कुड़वार नाका के पीएनबी, सब्जी मंडी में स्थित केनरा बैंक, डाकखाना के पास आईसीआईसीआई बैंक, नार्मल चौराहा स्थित आईडीबीआई व टाटा इंडीकैश एटीएम के शटर दिन भर बंद रहे।
विज्ञापन

बस स्टेशन के पास स्थित एचडीएफसी के एटीएम पर ही कैश मिल सका। यहां पर लोगों की लंबी कतार दिन भर लगी रही। जिले में रविवार को करीब 85 एटीएम में लोगों को कैश नहीं मिल सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें