फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान डाकघर में जल्द मिलेगी एटीएम सुविधा

Thu, 31 Dec 2015 09:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
जल्द ही अमेठी प्रधान डाकघर एटीएम से लैस होगा। एटीएम संचालन से प्रधान डाकघर के करीब तीस हजार ग्राहकों को लाभ मिलेगा। डाकघर ने बैंकों की तर्ज पर अपने ग्राहकों को बेहतर सुविधा देने की कवायद शुरू की है। इसके तहत सभी डाकघरों को सीबीएस से आच्छादित किया जा रहा है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में अमेठी के प्रधान डाकघर को मार्च 2014 में सीबीएस से आच्छादित किया गया था। उसके बाद डाकघर के सभी ग्राहकों के खाते को ऑनलाइन किया गया। प्रधान डाकघर के सभी ग्राहकों के ऑनलाइन होने के बाद डाकघर में एटीएम लगवाए जाने की कवायद शुरू हो गई है। जल्द ही प्रधान डाकघर के करीब तीस हजार से अधिक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। एटीएम की व्यवस्था होने के बाद ग्राहकों को डाकघर ने एटीएम कार्ड देना शुरू कर दिया है।


जल्द शुरू होगा एटीएम : पोस्टमास्टर
प्रधान डाकघर अमेठी के पोस्टमास्टर पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि प्रधान डाकघर में जल्द एटीएम का संचालन शुरू हो जाएगा। अब तक सैकड़ों ग्राहकों को एटीएम कार्ड दिया जा चुका है। ग्राहकों को एटीएम कार्ड देने के लिए अलग काउंटर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें