फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: अथर्व अग्रहरि ने ताइक्वांडो में जीता गोल्ड

Fri, 29 Aug 2025 01:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सीआईएससीई (काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन) बोर्ड के तत्वावधान में उत्तर प्रदेश रीजनल स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन 25 से 27 अगस्त तक आरके इंटरनेशनल स्कूल, मेरठ में किया गया था।
विज्ञापन

जिले की तरफ से खेलते हुए अथर्व अग्रहरि ने अंडर-32 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित किया। ताइक्वांडो संघ के सचिव प्रणय चंद्र शुक्ला ने बताया कि अथर्व अग्रहरि का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रतियोगिता सितंबर में गाजियाबाद में होनी है। इनकी सफलता पर संघ अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप दुबे, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी प्रसून चंद्र शुक्ला, अरविंद कुमार गौड़ आदि ने खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें