फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पर्यावरण पार्क में लगेगी अटल की प्रतिमा

Thu, 13 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
शहर में तैयार की जा रही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा। स्रोत- नगर पालिका
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शहर के सीताकुंड वार्ड स्थित अटल पर्यावरण पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित करने का काम शुरू हो गया है। नगर पालिका अपने संसाधनों से करीब 24 लाख रुपये की अनुमानित लागत से प्रतिमा स्थल का निर्माण करा रही है।
विज्ञापन

नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने का अनुमोदन नगर पालिका बोर्ड पहले ही कर चुका है। शासन ने 14 मई को नगर पालिका को अपने संसाधनों से प्रतिमा स्थापित करने की अनुमति दी थी। पार्क में पूरब दिशा में स्थित दो योग शेडों के सामने प्रतिमा स्थल बनाया जा रहा है।
निर्माण कार्य पूरा होने के बाद यहां छह फीट ऊंची अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। प्रतिमा का निर्माण राजस्थान के धौलपुर के शिल्पकार कर रहे हैं। पालिकाध्यक्ष के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर को प्रतिमा के लोकार्पण की तैयारी है। जिले में अटल बिहारी वाजपेयी की यह पहली प्रतिमा होगी। उन्होंने कहा कि अटल जी की स्मृति में स्थापित यह प्रतिमा युवाओं और आमजन के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें