फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्वत लेते सहायक लेखाकार का वीडियो वायरल

Thu, 15 Jun 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
जामों ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार देख रहे सहायक लेखाकार का रिश्वत लेता वीडियो वायरल हुआ है। पीड़ित की ओर से मोबाइल से बनाए गए इस वीडियो को अधिकारियों के वाट्स एप ग्रुप व फेसबुक पर अपलोड करने के बाद प्रशासनिक अमले में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन


आरोपी सहायक लेखाकार की तैनाती भादर ब्लॉक में है, जबकि उसके पास जामों व बहादुरपुर का अतिरिक्त प्रभार है। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक के वाट्स एप ग्रुप व फेसबुुक पर बृहस्पतिवार दोपहर बाद एक वीडियो वायरल हुआ।

मोबाइल कैमरे से बनाए गए इस वीडियो में जामों ब्लॉक का अतिरिक्त प्रभार देख रहा सहायक लेखाकार खुलेआम फाइल के साथ हजारों रुपये की रिश्वत लेता दिख रहा है। वीडियो के साथ सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई खबर में हालांकि सहायक लेखाकार व पीड़ित का नाम नहीं लिखा गया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके वीडियो वायरल होने के बाद जब अधिकारियों ने वीडियो में कैद सहायक लेखाकार के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि उसका नाम सुरेंद्र कुमार यादव है। जिला विकास अधिकारी ओपी पांडेय की मानें तो वीडियो में कैद सहायक लेखाकार सुरेंद्र कुमार यादव की मूल तैनाती भादर ब्लॉक में है।

सहायक लेखाकार की कमी की वजह से उसे जामों व बहादुरपुर का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। जिलाधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में है। उन्होंने सीडीओ से आरोपी सहायक लेखाकार को चिह्नित करते हुए उसे निलंबित करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें