फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: विधानसभा मतदाता सूची जारी, अभी तक बने हैं 17,09,572 वोटर

विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। विधानसभा निर्वाचक नामावली का पुनरीक्षण अभियान फिर शुरू हो गया। मंगलवार को अभियान शुरू होने के साथ ही प्रकाशित विधानसभा मतदाता सूची में अभी तक 17,09,572 मतदाता बने हैं। इसमें 9,16,526 पुरुष, 7,93,011 महिला व 35 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

16 दिसंबर तक चलने वाले अभियान में दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। 21, 22, 28 व 29 नवंबर को विशेष अभियान चलाया जाएगा। इसमें नए मतदाता बनाए जाएंगे और मृतकों व यहां नहीं रहने वालों का नाम हटाया जाएगा। नाम व जगह का संशोधन होगा। आए दावे-आपत्तियों का 28 दिसंबर तक निस्तारित किया जाएगा। चार जनवरी 2027 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी। जिले में 2185 बूथ बनाए गए हैं। पांचों विधानसभा इसौली, सुल्तानपुर, सदर, कादीपुर व लंभुआ सहित जगदीशपुर आंशिक के बूथों पर पुनरीक्षण के लिए पर प्रत्येक पर एक-एक बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) लगाए गए हैं। सभी बीएलओ को नामांकन, संशोधन व नाम हटाने के फॉर्म उपलब्ध करा दिए गए हैं। जिलाधिकारी व जिला निर्वाचन अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों को प्रकाशित करते हुए विशेष पुनरीक्षण के संबंध में राजनीतिक दलों व अधिकारियों के साथ बैठक की।
बताया कि एक जनवरी 2027 के उम्र के हिसाब से मतदाता सूची बनाई जाएगी। जिलाधिकारी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मतदाता सूची में महिलाओं, थर्ड जेंडर, छूटे हुए लोगों व 18 साल की उम्र पूरी करने वाले युवक-युवतियों का नाम शामिल कराने में सहयोग मांगा। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी, रत्नप्रिया, सभी उप जिलाधिकारी व भाजपा, कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, आम आदमी पार्टी, अपना दल सहित अन्य दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें