फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: 12 घंटे बंद रहा असरोगा उपकेंद्र, उमस से दो लाख आबादी बेहाल

Mon, 24 Aug 2026 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। हाईटेंशन लाइन में खराबी से असरोगा विद्युत उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति करीब 12 घंटे तक ठप रही। भीषण उमस भरी गर्मी के बीच बिजली नहीं आने से करीब दो लाख आबादी को रात गुजारनी पड़ी। फॉल्ट ठीक होने के बाद रविवार सुबह बहाल हो सकी।
विज्ञापन

शनिवार रात आठ बजे पयागीपुर में असरोगा उपकेंद्र की 33 केवी मुख्य आपूर्ति लाइन में बाधा आ गई। जिससे असरोगा के पांचों फीडर कुड़वार, बंधुआकला, दाउदपुर, धम्मौर और मझना की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। उपभोक्ताओं की सूचना के बाद ऊर्जा निगम की ओर से खराबी दूर नहीं की गई। लगातार 12 घंटे की बिजली कटौती से इन्वर्टर बंद हो गए। रविवार सुबह लोगों को पानी के लिए परेशानी उठानी पड़ी।
रविवार सुबह आठ बजे आपूर्ति बहाल होने पर लोगों को राहत मिली। करीब दो लाख उपभोक्ता उमस और गर्मी के बीच परेशान रहे। एक सप्ताह से असरोगा विद्युत उपकेंद्र का यही हाल है। स्थानीय व्यवसायी अनिल मोदनवाल, नितिन अग्रहरि, अजीत शर्मा और स्पर्श पांडेय ने कहा कि विभाग मनमाने तरीके से लोड बढ़ाने और बिल वसूलने में आगे है, लेकिन व्यवस्था देने में फिसड्डी है। प्रदीप और संदीप ने बताया कि पर्याप्त बिजली न मिलने से उद्योग धंधे बंद होने की कगार पर हैं। बताया कि लोगों का गुस्सा कभी भी आंदोलन का रूप ले सकता है। एसडीओ अभिषेक कुमार ने बताया कि एचटी लाइन में फॉल्ट आया था, उसे ठीक कराकर आपूर्ति बहाल करा दी गई।
विज्ञापन

नौ घंटे बिजली ठप रही
करौंदीकला। क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रविवार को नौ घंटे तक बिजली ठप रही। 33 हजार केवी की लाइन में फॉल्ट से दो लाख उपभोक्ता उमस से जूझते रहे। बिजली सुबह छह बजे कटी और शाम तीन बजे बहाल हुई। बिजली न होने से लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ा। क्षेत्र के कई गांवों में पेयजल आपूर्ति भी प्रभावित रही। बिजली कटौती का असर धान की फसल की सिंचाई पर पड़ा। अवर अभियंता मनोज शर्मा ने बताया कि एचटी लाइन में फॉल्ट आ गया था। इस फॉल्ट को ठीक करने के बाद ही बिजली आपूर्ति शाम तीन बजे बहाल की गई।

शहर के तीन उपकेंद्र दो घंटे ठप रहे
सुल्तानपुर। टीपी नगर, डाकखाना और पुलिस लाइन उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में रविवार को दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रही। सुबह आठ बजे से दस बजे तक दो घंटे के लिए बिजली कटौती की गई। इस दौरान 33 केवी लाइन पर ट्री कटिंग, जर्जर जंपर और तार बदलने जैसे रखरखाव कार्य किए गए। पयागीपुर, नरायनपुर, गोराबारिक जैसे कई क्षेत्रों में बिजली नहीं रही। अधिशासी अभियंता अश्वनी कुमार वर्मा ने बताया कि निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए जर्जर जंपर और तार बदलने जैसे रखरखाव कार्य के लिए दो घंटे की कटौती गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें