सुल्तानपुर। सावन मास में कांवड़ियों के आवागमन व सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए अपर पुलिस अधीक्षक बृजनारायण सिंह ने रविवार को रोडवेज परिसर, रेलवे स्टेशन सहित अन्य स्थानों का जायजा लिया।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने, संदिग्ध व्यक्तियों व लावारिस वस्तुओं पर विशेष निगरानी रखने का निर्देश दिया। पुलिस कर्मियों को किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना उच्चाधिकारियों व कंट्रोल रूम को देने के बारे में भी बताया गया। (संवाद)