फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: समाजसेवियों ने कमल सरोवर की सफाई की

Mon, 03 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
लंभुआ में कमल सरोवर के पास सफाई करते समाजसेवी। स्रोत-स्वयं
विज्ञापन
लंभुआ। धोपाप तीर्थ क्षेत्र में स्थित कमल सरोवर की साफ-सफाई के लिए समाजसेवी आगे आए हैं। समाजसेवियों ने रविवार को सरोवर में स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक भी किया गया। यह अभियान समाजसेवी आशीष तिवारी के नेतृत्व में दुबौली गांव के कमल सरोवर में चलाया गया।
विज्ञापन


अभियान के तहत सरोवर और उसके आसपास से प्लास्टिक, कूड़ा-कचरा तथा अन्य अपशिष्ट हटाए गए। पेड़ों की कटाई और छंटाई की गई। परिसर में बढ़ी हुई घास को काटकर व्यवस्थित किया गया। आशीष तिवारी ने कहा कि जलाशयों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।

उन्होंने लोगों से गंदगी न फैलाने और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की। इस अभियान में सुरेश शर्मा, चंद्रकेश मिश्रा, विपिन शुक्ला, विवेक तिवारी, चंदन यादव, मनोज मिश्रा, दिव्या दूबे, निखिल दूबे, आर्या सिंह, साक्षी सिंह, रोशनी धुरिया और डिंपल सहित कई लोगों ने हिस्सा लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें