भदैंया (सुल्तानपुर)। विश्व टेबल टेनिस दिवस पर मंगलवार को जूनियर हाईस्कूल नरायनपुर में खेल प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें कुल 20 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग में असलम और बालिका वर्ग में आराधना ने बाजी मारी।
उच्च प्राथमिक विद्यालय नरायनपुर में विद्यालय स्तरीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। बालक संवर्ग में आठ और बालिका संवर्ग में 12 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। बालक वर्ग के सेमीफाइनल में असलम ने वैभव को 11-6, 11-8 से हराया। वहीं, गोपाल शर्मा ने मेहताब को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में 11-8, 11-6 से मात दी। फाइनल मुकाबले में असलम ने गोपाल शर्मा को लगातार दोनों सेटों में 11-9, 11-5 से हराकर जीत दर्ज की।
बालिका वर्ग के पहले सेमीफाइनल में आराधना ने निधि को 11-4, 11-7 से हराया। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में गुड़िया ने स्वाति को 11-5, 11-7 से मात दी। फाइनल मुकाबले में आराधना ने गुड़िया को 11-9, 11-8 से हराकर जीत दर्ज की। विद्यालय के शिक्षक/प्रशिक्षक मुनेंद्र मिश्र ने प्रतियोगिता संपन्न कराई। रेफरी की भूमिका में सुनैना, सोनाक्षी व नीरज रहे। इस मौके पर प्रधानाध्यापक दिनेश सिंह, इंद्रभान् यादव, गीता, अनुपमा व हरिकेश्वर सिंह मौजूद रहे।