फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: धूप खिलते ही छंटा कोहरा, ठिठुरन से मिली राहत

Sat, 21 Nov 2026 12:37 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
धूप निकलने से सड़कों पर बढ़ी लोगों की आवाजाही। संवाद
विज्ञापन
सुल्तानपुर। सुबह की धुंध और कोहरे के बीच शुक्रवार को निकली धूप ने लोगों को ठंड से राहत दी। कई दिनों से सुबह के समय कोहरे की मार झेल रहे लोगों को मौसम में बदलाव से काफी सुकून मिला। धूप खिलने के साथ ही आसमान साफ हो गया और दिन चढ़ने के साथ ठंड का असर भी कम होता गया।
विज्ञापन

शुक्रवार को शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक भोर में धुंध छाई रही। खासकर जिले के तराई इलाकों में दृश्यता कम होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चालकों को हेडलाइट जलाकर धीमी गति से वाहन चलाने पड़े। हालांकि, सुबह धूप निकलने के बाद मौसम साफ हो गया। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की चहल-पहल रही। घरों की छतों और खुले स्थानों पर लोग धूप सेंकते नजर आए।
मौसम विज्ञानी भूपेंद्र सिंह पटेल ने बताया कि शुक्रवार को अधिकतम तापमान 28.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी 24 घंटे में मौसम शुष्क बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें