सुल्तानपुर। कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी रविवार की शाम खेत जाने के बाद रहस्यमय हालात से लापता हो गई थी। परिवारीजनों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन पता नहीं चला।
किशोरी की मां ने गांव के शुभम पर संदेह जताते हुए थाने में तहरीर दी थी। पुलिस ने आरोपी के घर दबिश दी तो उसका पता नहीं चला। देर शाम पुलिस ने शुभम को गिरफ्तार कर किशोरी को खोज निकाला। पीड़ित किशोरी ने थाने में एसओ गौरीशंकर पाल को बताया कि आरोपी उसे जबरदस्ती पकड़कर अपने एक रिश्तेदार के यहां ले गया था। पुलिस जब सक्रिय हुई तो रिश्तेदार ने शुभम को घर से जाने को कहा। इसी बीच पुलिस पहुंच गई। एसओ ने बताया कि किशोरी की मां की तहरीर पर आरोपी शुभम के खिलाफ अपहरण तथा पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।