फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sultanpur News: पूर्व सपा विधायक सहित नौ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

Fri, 17 Jan 2025 12:06 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुल्तानपुर। आचार संहिता का उल्लंघन करने के मामले में बयान दर्ज कराने नहीं आने पर बृहस्पतिवार को एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने लंभुआ के पूर्व विधायक संतोष पांडेय समेत नौ आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। दो आरोपी कोर्ट में हाजिर रहे, जबकि एक आरोपी की मौत हो गई है। अगली सुनवाई के लिए 23 जनवरी की तिथि तय की गई है।
विज्ञापन

वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान उड़नदस्ता प्रभारी रहे बीडीओ संदीप सिंह ने लंभुआ के पूर्व सपा विधायक संतोष पांडेय व उनके कई समर्थकों के खिलाफ फरवरी 2022 में कोतवाली देहात थाने व लंभुआ कोतवाली में आचार संहिता का उल्लंघन करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था।
कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाते हुए पूर्व विधायक संतोष पांडेय और उनके समर्थक मो. नईम, आलोक, तैयब, कयूम, इरफान, जाफर, रामेश व आकाश के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी करने का आदेश दिया है। आरोपी परमात्मा यादव व सत्यपाल कोर्ट में हाजिर रहे, जबकि आरोपी रामानंद की मौत हो गई है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक पर दर्ज केस में नहीं आया गवाह
सुल्तानपुर। आचार संहिता उल्लंघन मामले में लंभुआ के भाजपा विधायक सीताराम वर्मा व उनके समर्थकों के खिलाफ दर्ज बृहस्पतिवार को अभियोजन पक्ष का गवाह कोर्ट में गवाही देने नहीं आया। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट के मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 27 जनवरी की तिथि तय की है। (संवाद)

कांग्रेस के पूर्व एमएलसी पर दर्ज केस में नहीं हुई सुनवाई
सुल्तानपुर। पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने के मामले में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह समेत अन्य कांग्रेसियों के खिलाफ दर्ज केस में बृहस्पतिवार को सुनवाई नहीं हुई। अगली सुनवाई एक फरवरी को होगी। 29 जुलाई 2022 को अमेठी जिले के गौरीगंज कस्बे में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला फूंकने के आरोप में कांग्रेस के पूर्व एमएलसी दीपक सिंह सहित 131 कांग्रेसियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें